मथुरा: बांकेबिहारी के दर्शन नहीं कर पाएंगे ये लोग, जानिए...नई गाइडलाइन
मथुरा, अमृत विचार। नव वर्ष पर लगभग पांच हजार श्रद्धालुओं की वृंदावन में बांकेबिहारी के दर्शन करने के लिए आने की संभावना है। कोरोना के नए वैरिएंट जेएन.1 को लेकर स्वास्थ्य विभाग और शासन अलर्ट है, इसी को लेकर शासन की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला प्रशासन और पुलिस को पत्र लिखा है।
पत्र में फैक्ट्री, होटल और अन्य प्रतिष्ठान संचालकों को आदेश दिया है कि वह गाइडलाइन का पालन कराएं। वहीं बाकेंबिहारी मंदिर प्रबंधन नए साल में कोविड फैलने की आशंका को लेकर गाइडलाइन तैयार कर रहा है, जिसमें बच्चे, बुजुर्गों और बीमार व्यक्ति, दिव्यांग आदि को दर्शन करने के लिए ना आने की अपील की है।
यह भी पढ़ें- मथुरा पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, गोवर्धन मंदिर में की पूजा-अर्चना
