अयोध्या:जिला अस्पताल में भी हो सकेगी मिर्गी की जांच, ईईजी मशीन इंस्टॉल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। मानसिक रोगियों को अब जांच के लिए दर्शननगर स्थित मेडिकल कॉलेज में नहीं जाना पड़ेगा। जिला अस्पताल में ही इसकी जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इसके लिए शुक्रवार को इलेक्ट्रो एंसोफ्लो ग्राम (ईईजी) मशीन को इंस्टॉल कराया गया है।

इससे मिर्गी, सिर की चोट, मसतिक ट्यूमर व दिमाग से जुड़ी अन्य बीमारियों की जांच हो सकेगी। सीएमएस डॉ. बृज कुमार ने बताया कि मानसिक विकारों से परेशान मरीजों का इलाज मेरे व डॉ. शिशिर वर्मा द्वारा किया जाता है। अब जांच की सुविधा हो जाने से मरीजों को और आराम मिल जाएगा।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: भोग-प्रसाद के लिए रामलला के ननिहाल से चावल व ससुराल से आएगा मेवा और आभूषण

संबंधित समाचार