संभल : मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के लिए कूच करते सपाइयों को पुलिस ने रोका
संभल, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए बिलारी कूच करते सपाइयों को पुलिस ने रोक लिया। जिसके बाद सपाइयों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ को सौंपा।
समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी फिरोज खां और कार्यकर्ता शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम के लिए निकले। जैसे ही सपाई हल्लू सराय तिराहा पर पहुंचे तो पुलिस ने रोक लिया। पुलिस ने बिलारी नहीं जाने दिया तो सपाइयों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
जिसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सीओ अनुज कुमार चौधरी को सौंपा। जिसमें छुट्टा गोवंश पशुओं को पकड़कर सींगों पर रेडियम लगाकर गोशालाओं में संरक्षित कराने, हरियाणा व पंजाब की तर्ज पर उचित गन्ना मूल्य घोषित करने, किसानों के लिए खाद, बीज व कीटनाशक की व्यवस्था समय से कराने, संभल में रोडवेज बस डिपो की स्थापना कराने आदि मांगें उठाईं। इस दौरान रामरहीस यादव, अजय यादव, राजेश यादव, भगवानदास, जबर सिंह, गुलाम मुस्तफा, अकील खां, जीशान खां, आले हसन, रहीस प्रधान, रिजवान, शाहनवाज खां, अब्बास, बिलाल, आरिफ खां आदि रहे।
ये भी पढ़ें:- संभल: गूंजी खुशियों की शहनाई, एक दूजे के हुए 120 जोड़े... खिले परिजनों के चेहरे
