लखनऊ: मैरिज लॉन, बैंक्वेट हॉल की रेकी कर पकड़ी बड़ी कर चोरी, एक करोड़ जमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। जीएसटी में हेरफेर कर की जा रही टैक्स चोरी की मिल रही सूचनाओं के बाद विशेष अनसंधान शाखा ने मैरिज लॉन और बैंक्वेट हॉल की रेकी कर बड़ी कर चोरी पकड़ी। संबंधित फर्म से करीब एक करोड़ बतौर टैक्स और जुर्माना जमा कराया गया। 

कई दिनों से राजधानी के एक मैरिज लॉन और बैंकवेट हॉल जीएसटी टीम के निशाने पर था। कैसे पकड़ा जाए इसे लेकर विशेष अनुसंधान शाखा ने तैयारियां कीं।  संयुक्त आयुक्त प्रकाश यादव ने बताया कि इस फर्म को पकड़ने के लिए अपर आयुक्त ग्रेड-डीपी सिंह के निर्देश पर टीमें बनाई गईं। इन दलों ने मैरिज लॉन और बैंकवेट हॉल में चल रही शादियों और अन्य पार्टियों की रेकी कर सूचनाएं संकलित कीं। 

समारोहों की सूची तैयार की गई। कई दिनों तक चले अभियान के बाद जब साक्ष्य पुख्ता हो गए तो पाया गया कि जो आउटवर्ड सप्लाई दाखिल की जा रही है उसमें कर की दर काफी कम दर्शायी जा रही है। तकनीकी साक्ष्यों के बाद फर्म पर कार्रवाई कर दी गई। इसमें बड़ा जीएसटी का बड़ा गोलमाल पाया गया। इसके बाद दल के सदस्यों ने घेराबंदी कर बड़ी टैक्स चोरी का राजफास कर दिया। 

संयुक्त आयुक्त के मुताबिक परीक्षणोंपरांत फर्म के रिटर्न्स में व्यापक कमियां मिलीं। फर्म से करीब एक करोड़ रुपया जमा कराया गया है। जांच दल में का नेतृत्व ज्वाइंट कमिश्नर प्रकाश यादव और डिप्टी कमिश्नर अजीत कुमार सिंह ने किया। इस दौरान विजय पाल सिंह, विशाल सिंह, राज्य कर अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव, दिवाकर दुबे, भावेश तिवारी, वैजनाथ की टीमों ने व्यापार स्थल की जांच की और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज़ जब्त कर लिए। 

इस जांच में सबसे बड़ी समस्या यह थी कि जीएसटी में हेरफेर किये जाने की शिकायत बराबर मिल रही थी। लेकिन इसे पकड़ा जाना आसान नहीं था। कई दिनों तक समारोहों को देखा गया। सूची बनाने के बाद मिलान कराई गई तो बड़ा खेल सामने आया। फिलहाल एक करोड़ रुपया जांच के दौरान ही जमा करा लिया गया है..., प्रकाश यादव, ज्वाइंट कमिश्नर, विशेष अनुसंधान शाखा।

यह भी पढ़ें:-अब अयोध्या के लिए Air India की भी फ्लाइट, जानिए कब से शुरू होगी सर्विस और कितना है किराया

संबंधित समाचार