बरेली: कल होगी जेईई एडवांस की परीक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को श्री सिद्धी विनायक इंस्टिट्यूट में होगी। बरेली में इस परीक्षा में करीब 650 अभ्यर्थी पंजीकृत है। कोरोना संक्रमण की वजह से सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए एक निश्चित समय दिया गया है। उसी समय उनका प्रवेश …

बरेली, अमृत विचार। आईआईटी दिल्ली की ओर से आयोजित जेईई एडवांस की परीक्षा रविवार को श्री सिद्धी विनायक इंस्टिट्यूट में होगी। बरेली में इस परीक्षा में करीब 650 अभ्यर्थी पंजीकृत है। कोरोना संक्रमण की वजह से सभी अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर पहुंचने के लिए एक निश्चित समय दिया गया है।

उसी समय उनका प्रवेश कराया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए अभ्यर्थियों को चार ग्रुप में बांटकर प्रवेश दिया जाएगा। एक परीक्षा कक्ष में अधिकतम 12 अभ्यर्थियों के ही बैठने की व्यवस्था की गई है। परीक्षा के छूटते समय भी चार समूह में अभ्यर्थियों को बाहर निकाला जाएगा। इतना ही नहीं अभ्यर्थियों के वाहनों को भी परीक्षा केंद्र से 100 मीटर दूरी पर खड़ा कराया जाएगा।

संबंधित समाचार