VIDEO : नीली आंखें-क्यूट सी स्माइल...रणबीर-आलिया ने पहली बार दिखाया बेटी राहा का चेहरा, जमकर दिए पोज
मुंबई। क्रिसमस के खास मौके पर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने अपनी लिटिल प्रिंसेस राहा कपूर की पहली झलक फैंस को दिखा दी है। राहा की क्यूटनेस पर फैंस अपना दिल हार रहे हैं।

रणबीर-आलिया ने पहली बार पब्लिकली अपनी बेटी का चेहरा दुनिया के सामने रिवील किया है। कपल ने राहा संग पैपराजी को पोज दिए। रणबीर लाडली बेटी को गोद में लिए नजर आए। राहा की क्यूटनेस, उनकी स्माइल और नीली आंखों ने फैंस की धड़कनों को तेज कर दिया है। फैंस राहा की तारीफ करते थक नहीं रहे हैं।

आलिया का लुक भी बेहद प्यारा था। आलिया ने ब्लैक फ्लोरल ड्रेस पहनी और इसके साथ रेड हील्स थीं। रणबीर भी आलिया से मिलते जुलते कलर थीम में दिखे। फिलहाल पैपराजी लिटिल राहा को देखकर बेहद खुश थे। क्यूट राहा से लोग नजरें नहीं हटा पा रहे हैं। वीडियो पर कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। राहा की पहली झलक सामने आते ही कई लोगों ने कहा कि राहा कपूर खानदान पर गई है। ज्यादातर लोगों ने राहा को ऋषि कपूर की परछाईं बताई है।
https://www.instagram.com/reel/C1RPoWovn6D/?utm_source=ig_web_copy_link
आपको बता दें कि हाल ही में रणबीर और आलिया का राहा का पहला जन्मदिन मनाया था। कपल ने अप्रैल, 2022 में शादी की थी और नवंबर, 2022 में आलिया ने बेटी राहा का जन्म दिया था। पिछले महीने आलिया ने राहा को सोशल मीडिया से दूर रखने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। आलिया ने एक कार्यक्रम में कहा था, ''मैं ऐसा नहीं दिखाना चाहती जैसे मैं अपनी बेटी को छिपा कर रख रही हूं। मुझे उस पर गर्व है। अगर अभी कैमरे चालू नहीं होते तो मैं स्क्रीन पर उसकी एक बड़ी सी तस्वीर लगाती। मैं उससे प्यार करती हूं। मुझे हमारे बच्चे पर गर्व है। लेकिन हम अभी-अभी माता-पिता बने हैं। हमें नहीं पता कि अगर उसकी तस्वीरें इंटरनेट पर फैल गईं तो हमें कैसा महसूस होगा, वह अभी सिर्फ एक साल की है।'
ये भी पढ़ें : Naushad Birth Anniversary: नौशाद ने मुगल-ए-आजम का संगीत देने से कर दिया था इंकार, जानिए दिलचस्प किस्सा
