अमरोहा : दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है भाजपा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने BJP पर साधा ‍निशाना

Amrit Vichar Network
Published By Bhawna
On

अमरोहा। रविवार रात कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय गजरौला पहुंचे। यहां उन्होंने  प्रेस वार्ता करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा कि भाजपा दुष्कर्म के आरोपियों को टिकट देती है। उनको जिताकर विधानसभा में भेजती है। उत्तर प्रदेश में भाजपा के कई विधायक आपराधिक प्रवृत्ति के हैं।

अजय राय कहा कि भला हो न्याय पालिका का, जिसके चलते उत्तर प्रदेश में भाजपा के विधायकों पर कार्रवाई हुई।अजय राय ने भारत जोड़ो यात्रा को सफल बनाने की रणनीति बनाई। न्यायपालिका ने अपना डंडा चलाया, जिसके चलते दुष्कर्म के आरोपी विधायक की सदस्यता चली गई। 

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा की तरह उत्तर प्रदेश में भी 'यूपी जोड़ो यात्रा' निकाल रही है। इस यात्रा की शुरुआत 20 दिसंबर को सहारनपुर जिले से हुई थी। आज यानी सोमवार को यूपी जोड़ो यात्रा अमरोहा जिले में निकाली जाएगी। इसको लेकर अजय राय ने पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है कि इस यूपी जोड़ो यात्रा को सफल बनाया जाए। इस दौरान विदित चौधरी, जिलाध्यक्ष ओमकार कटारिया, रिजवान कुरैशी, शिव पांडे, मकसूद आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस, प्रभु यीशु की महिमा का किया गुणगान...देखें तस्वीरें 

 

संबंधित समाचार