बहराइच: मवेशियों को ठंड से दिलाएं निजात, अपनाएं यह उपाय, पशु पालन विभाग ने दी टिप्स
बहराइच, अमृत विचार। जिले के पशु पालकों को पशु पालन विभाग के कर्मचारी घर-घर जाकर ठंड से बचाव की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही मवेशियों को बीमारियों से बचाने के लिए टीका भी लगा रहे हैं। बहराइच में फखरपुर ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायत में पशु चिकित्सा अधिकारी सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में मुंहपका, खुरपका का टीकाकरण का अभियान चलाया गया। जिसमें गजाधरपुर बसंता टेंडवाअल्पी मिश्र कुंडसपारा, फखरपुर मदन कोठी,घासीपुर, मंझार टोकली दतौली,खपुरवा, समेत विभिन्न गांव में टीम गठित कर अभियान चलाया गया।

पशु चिकित्साधिकारी सुभाष चंद्र ने बताया कि चलाए गए अभियान में खुद मौके पर जाकर पशुओं का टैग करवाने के बाद मुंह पका खुर पका टीकाकरण कराया जा रहा है। जिसमें आज 510 पशुओ का टीकाकरण किया गया है और अब तक 5500 पशुओं का टीकाकरण किया जा चुका है और लगातार ग्राम पंचायत में टीम भेज कर टीकाकरण कराया जा रहा है जो निरंतर 31जनवरी तक चलता रहेगा।
उन्होंने मवेशियों को ठंड से बचाने के लिए गुड़, खली जैसी एनर्जी वाली चीजें खिलाने व पीने का पानी डेली बदलने की बात कही। पशुओ को रात में ठंड बढ़ने पर कम्बल या बोरे से ओढाने की बात कही। इस मौके पर पशु वैक्सीनेशन मित्र शोभित यादव, राजेश यादव, रमेश, रोहित कुमार, अनूप समेत कई अन्य वेंटीयर टीमें मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच
