रामपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर अर्पित किए श्रद्धासुमन  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी  की जयंती पर उनका स्मरण कर सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने कहा की मैं उन्हें नमन करता हूं। पूर्व प्रधानमंत्री ने निःस्वार्थ भाव से देश व समाज की सेवा की और भाजपा की स्थापना के माध्यम से देश में राष्ट्रवादी राजनीति को नई दिशा दी। 

पूर्व प्रधानमंत्री ने परमाणु परीक्षण और कारगिल युद्ध में विश्व को उभरते भारत की शक्ति का एहसास करवाया। वहीं दूसरी ओर देश में सुशासन की परिकल्पना को चरितार्थ किया। उनके विराट योगदान को देश हमेशा याद रखेगा।  सांसद ने रामपुर में  पनवड़िया स्थित अटल पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

क्रिसमस पर सांसद पहुंचे मैथोडिस्ट चर्च 
 सांसद घनश्याम सिंह लोधी कार्यकर्ताओं के साथ सिविल लाइंस स्थित मैथोडिस्ट क्राइस्ट चर्च में पास्टर नितिन मैसी से मिले। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने उल्लास और उमंग से भर देने वाले इस उत्सव  पर  जनपद वासियों को क्रिसमस की शुभकामनाएं दीं। चर्च परिसर में मौजूद सभी लोगों को क्रिसमस केक वितरित किया गया। क्रिसमस डे के अवसर पर चर्च को काफी खूबसूरत ढंग से गुब्बारे और बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया। क्रिसमिस ट्री की काफी खूबसूरत सजावट की गई।  इस मौके पर पास्टर नितिन मैसी, पीयूष ग्रीफीन, डेनियल मसीह, डेविड मसीह, रवि, जोन, मोहित, मारिया, विनय, मोनिका आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : बिजली के कनेक्शन काटने गए अवर अभियंता को अधिवक्ता ने पीटा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संबंधित समाचार