लखीमपुर-खीरी: चूहे ने बैंक शाखा के बाहर फैलाई सनसनी, दौड़ी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। चूहे की मस्ती ने पुलिस और बैंक के आसपास के लोगों का कुछ देर के लिए चौन छीन लिया। बैंक शाखा का अलार्म बजने पर पुलिस और बैंक अफसर मौके पर पहुंच गए। अनहोनी की घटना की आशंका पर पुलिस बैंक में घुसी और बारीकी से निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। सबकुछ ठीकठाक मिलने पर सभी ने राहत की सांस ली। 

शहर में कंपनी बाग के निकट मुख्य मार्ग पर इंडियन बैंक की शाखा है। शनिवार रविवार के बाद सोमवार को क्रिसमस का अवकाश था। इस वजह से तीन दिनों से बैंक भी बंद है। 

सोमवार की सुबह करीब 11 बजे बैंक का आपातकालीन अलार्म अचानक बजने लगा। करीब पांच मिनट बजने के बाद वह बंद हो गया। तीन दिनों से बैंक बंद होने के कारण लोग किसी अप्रिय घटना से आशंकित हो उठे और पुलिस को सूचना दी। अचानक अलार्म बजने की खबर पर पुलिस के भी हाथपैर फूल गए। सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। 

पुलिस ने बैंक स्टाफ को बुलाया और छानबीन की। इस दौरान बैंक पूरी तरह से सुरक्षित मिली। बैंक के सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। इसके बाद पुलिस ने किसी भी घटना से मना कर दिया। बाद में पता चला की अलार्म सेंसर से चलता है। चूहे की वजह से अलार्म बज गया था। चौकी प्रभारी मिश्राना अजीत सिंह ने बताया कि चूहे की वजह से अलार्म बजा था और किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं थी।

ये भी पढे़ं- लखीमपुर-खीरी: श्रीराम फाइनेंस कंपनी के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और चोरी की धारा में रिपोर्ट दर्ज

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म