सुलतानपुर: बगिया चौराहा-बिरसिंहपुर मार्ग खस्ताहाल, निर्माण की मांग को लेकर धरने पर बैठे विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। जिले के जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र से गुजरी बगिया चौराहा बिरसिंहपुर मार्ग खस्ताहाल है।सोमवर को विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह अन्य पदाधिकारियों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे गए हैं।बताते चलें कि बगिया चौराहा बिरसिंहपुर मार्ग पुर्वांचल एक्सप्रेस वे के निमार्ण के दौरान टूट गया था। सांसद मेनका संजय गांधी के प्रयासों से एक बार समतली करण हुआ था। लेकिन फिर बदहाल स्थिति में है। 

स्थानीय विधायक सड़क निर्माण के लिए भी प्रयास किया लेकिन फिर भी सड़क नही बन सकी। सड़क की बदहाल स्थिति को देखते हुए परिवहन निगम ने बस का संचालन भी बंद कर दिया है। स्थानीय लोगो ने जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियो व न्यायालय तक पहुंच चुके हैं।  फिर भी सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है।सोमवर की दोपहर दो बजे से विश्व बंधुत्व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुधीर सिंह पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के साथ अनिश्चित कालीन धरने पर बैठे है। 

उन्होंने बताया कि जब तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता तब तक शांति पूर्ण ढंग से धरना चलता रहेगा। जरूरत पड़ी तो भूख हड़ताल भी होगी। मजे की बात है अभी तक कोइ भी आधिकारी धरना स्थल तक नहीं पहुंचा है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: नियुक्ति की मांग को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी, जानें कहां फंसा है पेंच

संबंधित समाचार