यूपी बोर्ड परीक्षा: वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में रहेंगी उत्तर पुस्तिका और प्रश्नपत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए तमाम इंतजाम किए जा रहे हैं। उत्तर पुस्तिकाओं और प्रश्नपत्रों को 24 घंटे वाइस रिकॉर्डर युक्त सीसीटीवी की निगरानी में रखा जाएगा।

इस संबंध में विभाग ने सभी संभावित 133 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिए हैं। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की लापरवाही होने पर संबंधित केंद्र के प्रधानाचार्य के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भंडार केंद्र से भी उत्तर पुस्तिकाओं की गिनती कराने के बाद ही भिजवाया जाएगा।

विभिन्न रंगों की उत्तर पुस्तिकाओं पर पहली बार छात्र देंगे परीक्षा
पहली बार छात्र बोर्ड परीक्षा में विभिन्न रंग की उत्तर पुस्तिकाओं पर परीक्षा देंगे। विभागीय सूत्रों के अनुसार 10 वीं की अ उत्तरपुस्तिका सात पेज की और भूरे रंग की होगी। ब उत्तर पुस्तिका का रंग गहरा बैगनी होगा। 12 वीं की अ उत्तर पुस्तिका 15 पेज की होगी और गुलाबी रंग होगा। ब उत्तर पुस्तिका का रंग गहरा लाल होगा।

ये भी पढे़ं-बरेली: उत्तराखंड से आने वाले 32 ओवरलोड वाहनों के किए चालान

 

संबंधित समाचार