बरेली: दो से तीन दिन तक घने कोहरे का अलर्ट, तेज धूप खिलने से तापमान में भी हो रही बढ़ोत्तरी
बरेली, अमृत विचार। मौसम विभाग ने जिले में दो से तीन दिनों तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। वहीं तेज धूप खिलने से दिन और रात के तापमान में भी कोई खास अंतर नहीं हो रहा है। आने वाले दिनों में भी तापमान में कोई गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी।
जिले में सोमवार को अधिकतम तापमान 22.9 और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आंचलिक मौसम केंद्र एवं प्रभारी राज्य कृषि मौसम केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ समाप्त होने के साथ हवाओं का वेग भी रुक गया है। मौसम शुष्क रहने की वजह से घना कोहरा छा रहा है। आगामी दो से तीन दिनों तक बरेली के अलावा अन्य शहरों में भी घना कोहरा छाने का पूर्वानुमान है। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 25 और न्यूनतम तापमान 9 से 10 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है।
ये भी पढे़ं- ओटीएस में लापरवाही: नए साल में कई अभियंता पर पड़ेगी भारी
