हल्द्वानी: सूची के प्रकाशन के बाद तय होगा मुआवजा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जमरानी बांध परियोजना में प्रभावितों की सूची को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया है। अब सूची का  प्रकाशन होना  है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

सूची के प्रकाशन के बाद प्रशासन की ओर से मुआवजे की राशि और आवासीय रेट तय किये जाएंगे। शासन की ओर से प्रशासन को एक निर्धारित रकम उपलब्ध कराई जाएगी जिसके बाद प्रभावितों को मिलने वाले मुआवजे और आवासीय भूमि के रेट तय किये जाएंगे। रेट डीएम स्तर पर निर्धारित किये जाएंगे।

बीते रविवार को 4 प्रभावितों को ए श्रेणी, 4 को बी श्रेणी और शेष आपत्तियों को यथास्थिति में रखा गया था। इसके बाद देर रात सूची को वेबसाइट में अपलोड कर दिया गया था। अब 1268 प्रभावितों को सूची के प्रकाशन का इंतजार है। प्रकाशन के बाद ही आगे की कार्यवाही होगी। 

संबंधित समाचार