कासगंज: सुबह कोहरे से ढका आसमान, दिन भर चली ठंड़ी हवाएं

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धूप निकलते ही सेंकने बैठे लोग, रही बेअसर

कासगंज, अमृत विचार। मंगलवार को मौसम में गलन भरी ठंड़ रही। सुबह आसमान पर घना कोहरा छाया। वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ देर धूप निकली तो लोग धूप सेंकने बैठे, धूप बेअसर रही। दिन भर ठंड़ी हवाएं चली, शाम को मौसम में गलन भरी ठंड़ रही। मौसम का प्रभाव बाजार पर भी दिखाई दिया।

सुबह चार बजे से कोहरा गिरना शुरू हुआ तो आसमान कोहरे से ढक गया। दृष्टिता कम हो जाने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा, वाहनों की गति थम गई। बड़े वाहनों के चालकों ने वाहनों को ढावों और सड़क किनारे कोहरा छट जाने का इंतजार किया। 11 बजे कोहरा छटा और बादलों के बीच से सूर्यदेव झांके। धूप निकलते ही लोग धूप सेंकने बैठे, लेकिन धूप बेअसर रही। कुछ देर बाद ही सूर्यदेव बादलों में जा छिपे। दिन भर ठंड़ी हवाएं चली, मौसम का प्रभाव बाजारों पर भी देखने को मिला। बाजारों में खरीदार कम दिखाई दिए। शाम को मौसम में गलन भरी ठंड़ बढ़ गई और लोग जल्द ही घरों की ओर चले गए और बाजार सूने हो गए।

यह रहा तापमान
अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस

अलाव तापकर पा रहे ठिठुरन से राहत 
ठिठुरन भरी सर्दी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। खुले आसमान के नीचे रहने वाले एवं परदेसी देर रात सर्दी से राहत पाने के लिए पालिका द्वारा जलवाए जा रहे अलाव तापकर ठिठुरन से राहत पा रहे हैं। 

कोहरे में प्रभावित हुई ट्रेनें 
कोहरे का रेल यातायात पर भी पड़ा है। बाया कासगंज रफ्तार भरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई है। ट्रेन संख्या 09452 गांधी धाम सुपर फास्ट अपने निर्धारित समय से लगभग नौ घंटे दे रही चल रही थी। यह कासगंज स्टेशन पर 6:15 बजे के बजाए दोपहर 2:45 बजे पहुंची। इसके अलावा कानपुर से चलकर कासगंज आने वाली ट्रेन संख्या 01537 पर भी कोहरे का असर रहा। यह ट्रेन लगभग एक घंटा देरी से आयी। वहीं गांधी नगर जयपुर से चलने वाली प्रयागराज सुपरफास्ट ट्रेन भी लगभग एक घंटा देरी चल रही थी।

ये भी पढ़ें- कासगंज: मामूली विवाद में चार भाई-बहनों को मारी गोली, गंभीर हालत में भर्ती 

संबंधित समाचार