वाराणसी : डबल इंजन की सरकार की नीति से किसानों की आय में लगातार हो रही वृद्धि 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी, 26 दिसंबर:  डबल इंजन की सरकार की कृषि और निर्यात नीति के चलते किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है।  होने लगा है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट से वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 के 11 महीने में ही 21 प्रतिशत पेरिशेबल कार्गो का निर्यात बढ़ गया है। पूर्वांचल के सोंधी मिट्टी की उपज खाड़ी-यूरोपीय देशों के अलावा ब्रिटेन, बांग्लादेश, नेपाल आदि देशों तक पहुंच रही है।

किसानों को निर्यातक बना रही योगी सरकार

योगी सरकार और एपीडा बिचौलियों को हटाकर अब किसानों को निर्यातक बना रही है। राज्य सरकार व कृषि और प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा) का प्रयास रंग लाने लगा है। पूर्वांचल के कृषि उत्पाद विदेशों में खूब पसंद किए जा रहे हैं। वाराणसी स्थित एपीडा के क्षेत्रीय कार्यालय के उप महाप्रबंधक सी बी सिंह ने बताया कि पूर्वांचल के किसान अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पादों की पैदावार कर रहे हैं। इसकी मांग विदेशों में बढ़ती जा रही है।

11 महीने में हुआ 655 टन निर्यात

उन्होंने बताया कि 2022 में वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री हवाई अड्डे से 541 मीट्रिक टन कृषि उत्पाद विभिन्न देशों को निर्यात किया गया था, जो बढ़कर वर्ष 2023 के केवल 11 महीनों में ही 655 मीट्रिक टन हो गया। वर्ष 2022 के मुकाबले 2023 में वाराणसी एयरपोर्ट से कृषि उत्पाद 114 मीट्रिक टन अधिक निर्यात हुआ है। वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट से केवल नवंबर 2023 में ही 100 मीट्रिक टन से अधिक कृषि निर्यात हुआ है, जो अपने आप में रिकॉर्ड रहा है। मिडिल मैन के हटने से पूर्वांचल में करीब 50 एफपीओ और लगभग 20,000 किसान निर्यात से परोक्ष और अपरोक्ष से जुड़े हुए है। इसका आर्थिक लाभ सीधे अन्नदाताओं को मिल रहा है।

ये भी पढ़े:- उफान पर आई माइनर, खेतों से होकर घर पहुंचा पानी, ग्रामीणों को करना पड़ रहा असुविधा का सामना

संबंधित समाचार