गूगल ने अपने 22वें जन्मदिन पर बनाया खास डूडल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ल्ली। शीर्ष बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘गूगल’ विशेष डूडल बनाकर अपना 22 वां जन्मदिवस मना रही है। डूडल में ‘जी’अक्षर को लॉपटॉप चलाते हुए दिखाया गया है और शेष अक्षरों को स्क्रीन पर दिखाया गया है। लॉपटॉप के नजदीकी केक और जन्मदिन का उपहार भी रखा हुआ है। गूगल ने शुरुआती दिनों में अपना जन्मदिन …

नई दिल्ल्ली। शीर्ष बहुराष्ट्रीय प्रौद्योगिकी कंपनी ‘गूगल’ विशेष डूडल बनाकर अपना 22 वां जन्मदिवस मना रही है। डूडल में ‘जी’अक्षर को लॉपटॉप चलाते हुए दिखाया गया है और शेष अक्षरों को स्क्रीन पर दिखाया गया है। लॉपटॉप के नजदीकी केक और जन्मदिन का उपहार भी रखा हुआ है।

गूगल ने शुरुआती दिनों में अपना जन्मदिन अलग -अलग तारीखों पर मनाया गया था। वर्ष 2005 तक गूगल अपना जन्मदिन सात सितंबर को मनाता रहा। इसके बाद उसने अपना जन्मदिन आठ सितंबर और 26 सितंबर को भी मनाया है। अब उसने अपना जन्मदिन 27 सिंतबर को मनाना शुरु किया है।

सर्च इंजन गूगल की स्थापना सितंबर 1998 में कैलिफॉर्निया की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के दो पीएचडी छात्र लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने की थी। लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने गूगल के ऑफिशियली लॉन्च करने से पहले इसका नाम ‘बैक्रब’ रखा था, जिसमें बाद में बदलकर गूगल कर दिया गया। मौजूदा समय में गूगल दुनियाभर के खास मौकों को डूडल के जरिए सेलिब्रेट करता है। गूगल ने साल 1998 से डूडल बनाने की शुरुआत कर दी थी तथा इसने पहला पहला डूडल बर्निंग मैन फेस्टिवल के सम्मान में बनाया था। गूगल मूल कंपनी अल्फोबेट इंक है और यह दुनियाभर में 100 से ज्यादा भाषाओं में काम कर रहा है।

संबंधित समाचार