बरेली: छापेमारी में पांच आरओ प्लांट पर लटके मिले ताले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। भू-गर्भ जल विभाग की टीमों ने बुधवार को शहर में रोहली टोला, कांकरटोला समेत पांच इलाकों में छापेमारी की तो पांच आरओ प्लांट पर ताले लटके मिले। टीमों ने स्थानीय लोगों से प्लांट का संचालन करने वालों के फोन नंबर ले लिए हैं ताकि उनसे संपर्क किया जा सके।

शहर में शुद्ध पानी मुहैया कराने का दावा करने वाले कई आरओ प्लांट अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। करीब 15 दिनों से शहर के इलाकों में विभागीय टीमें गोपनीय सर्वे कर रही हैं। अफसरों के अनुसार पिछले एक सप्ताह में टीमों ने कई इलाकों में छापेमारी की हैं, जिन जगहों की शिकायतें मिली थीं, वहां आरओ प्लांट बंद मिले। सुभाष नगर, कर्मचारी नगर, इज्जतनगर समेत कई इलाकों में अवैध आरओ प्लांट संचालित हो रहे हैं। टीमें इन इलाकों में भी सर्वे करेंगी।

पुराना शहर में टीमों ने सर्वे किया तो आरओ प्लांट बंद मिले। संचालक का ब्योरा लिया गया है। आवेदन संबंधी जानकारी लेकर नियमानुसार कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी। -गणेश नेगी, सीनियर हाईड्रियोलॉजिस्ट, भू-गर्भ जल विभाग

ये भी पढे़ं- बरेली: अटल आवासीय विद्यालय के निर्माण में देरी पर कांट्रेक्टर पर दर्ज होगी एफआईआर

 

संबंधित समाचार