रुद्रपुर: नहीं दिए पांच लाख रुपये और मकान,तो शुरू हुआ प्रताड़ना का खेल, परेशान विवाहिता पहुंची पुलिस के पास

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कोतवाली इलाके की रहने वाली विवाहिता पर कम दहेज लाने पर प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। विवाहिता का आरोप था कि ससुरालियों ने पांच लाख रुपये और एक मकान बनाकर देने का दबाव बनाया और जब इंकार कर दिया। तो शरीरि क व मानसिक यातनाएं देनी शुरू कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर ससुरालियों पर मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार सीर गोटिया की रहने वाली सादिया उर्फ हुम्मा खान ने बताया कि उसकी शादी 11 फरवरी 2023 को मोहल्ला ताश्का मुरादाबाद रोड यूपी निवासी इरफान के साथ हुआ था। मायके वालों ने निकाह के दौरान हैसियत के हिसाब से काफी स्त्रीधन भी दिया। आरोप था कि शादी के कुछ माह बाद ही पति इरफान,सास नसरीन,जेठ इमरान,देवर कामरान,ननद हिना,तबस्सुम और मामा सज्जन व अज्जम निवासी रामपुर यूपी द्वारा ताने देना शुरू कर दिया।

आरोप था कि ससुराली पांच लाख रुपये और एक मकान बनाकर देने का दबाव बनाने लगे। जब मायके वालों ने असमर्थता जताई। तो ससुराली मानसिक व शारीरिक यातनाएं देने लगे और मारपीट के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगे। बताया कि परिवार को बसाने का काफी प्रयास किया।

मगर ससुरालियों का उत्पीड़न कम नहीं हुआ,तो विवाहिता 29 मई को अपने मायके आ गई। इसके बाद विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार