काशीपुर: स्कूल संचालक के घर डकैती का पुलिस ने किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
दो तमंचे, तीन जिंदा कारतूस व चार चाकू समेत घटना में प्रयुक्त दो बाइकें बरामद
काशीपुर, अमृत विचार। फासियापुर, हनुमान नगर में हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लूट का सामान व दो तमंचे और तीन चाकू भी बरामद किये है। पुलिस ने सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस दौरान एसएसपी ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये इनाम की घोषणा भी की है।
गुरुवार को कोतवाली में मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने बताया कि 20 दिसंबर की रात को डायल 112 को पुलिस को हनुमान नगर कॉलोनी, टांडा उज्जैन, अलीगंज रोड स्थित शिक्षक व स्कूल संचालक यशपाल सिंह चौहान के घर में कुछ बदमाश घुस गये है और घरवालों के साथ मारपीट, हाथ पैर बांधकर जान से मारने की धमकी देकर सोने चांदी और कैश लूट कर ले गये है।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी थी। इस दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान कर उनको मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विनोद उर्फ विकास निवासी ग्राम सेजनी थाना चंदौसी जिला सम्भल (उत्तर प्रदेश), नरेश पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम ध्यानपुरा चकफेरी थाना कॉठ मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश ), राशिद पुत्र शाहिद निवासी ग्राम बांसखेड़ा थाना आईटीआई, शमशेर उर्फ शेरा पुत्र कमल सिंह निवासी गुलजारपुर कुण्डेश्वरी थाना काशीपुर, अजय सेन पुत्र कुंवर सेन निवासी ग्राम खरमासा कालौनी कुण्डेश्वरी काशीपुर, देवेन्द्र पुत्र राजा राम निवासी ग्राम लालपुर थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश ) और नितिन पुत्र राकेश निवासी ग्राम गढी गंज प्रतापपुर थाना काशीपुर शामिल है।
वहीं मामले में एक-दो और वांछित है। जिनकी पुलिस तलाश तलाश कर रही है। आरोपियों के पास से पुलिस लूट का 80 प्रतिशत से अधिक सामान व दो तमंचे, तीन चाकू सहित दो बाइक बरामद की है। घटना का खुलासा करने वाली टीम को एसएसपी ने ढाई हजार रुपये इनाम दिये जाने की घोषणा की है।
पुलिस टीम में यह रहे शामिल
काशीपुर। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस टीम में सीओ वंदना वर्मा, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनोज रतूड़ी, प्रभारी निरीक्षक थाना आईटीआई प्रणीण सिंह कोश्यारी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई मनोज जोशी, सुनील सुतेड़ी चौकी, विनोद जोशी, नवीन बुधानी, कंचन पड़लिया, कपिल कम्बोज, देवेन्द्र सामन्त, दीपक जोशी, संतोष देवरानी, जितेन्द्र कुमार, चित्रगुप्त, कांस्टेबल रमेश पाण्डेय, जोगेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, जगत सिंह, सुरेन्द्र सिंह, जगदीश प्रसाद, मुकेश कुमार, जगत सिंह, हेमचन्द्र, गजेन्द्र गिरी, मनोज कुमार, हेमचन्द्र, गणेश पाण्डेय, गिरीश काण्डपाल, नीरज शुक्ला सहित एसओजी टीम से कैलाश तोमक्याल, दीपक कठैत, प्रदीप व कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
