मुरादाबाद में संगठित अपराध पर चोट, करोड़ों की संपत्ति सीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने जनवरी से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधियों की एक करोड़ 13 लाख 35 हजार रूपये की सम्पत्ति जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को यहां बताया कि मुरादाबाद पुलिस ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर्स के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए एक करोड …

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में पुलिस ने जनवरी से अब तक गैंगस्टर एक्ट के तहत शातिर अपराधियों की एक करोड़ 13 लाख 35 हजार रूपये की सम्पत्ति जब्त की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने रविवार को यहां बताया कि मुरादाबाद पुलिस ने वर्ष 2020 में गैंगस्टर्स के खिलाफ बडी कार्यवाही करते हुए एक करोड 13 लाख,35 हजार रुपये से अधिक संपत्ति जब्त की।

उन्होने बताया कि हत्या, लूट, डकैती, चोरी व गैंगस्टर एक्ट के आरोपों में संलिप्त इमरान उर्फ छुटवा का दस लाख रूपये कीमत का करीब 100 वर्गमीटर में बना आवासीय भवन पुलिस ने जब्त कर लिया जबकि गो तस्कर जाने आलम, मोहम्मद आलम,कलुआ उर्फ आरिफ के अलग अलग ट्रक पुलिस ने जब्त कर लिये।

इसके अलावा लूट और चोरी के आरोपी फईम उर्फ पेटीएम का 70 लाख रूपये की कीमत का एक प्लाट पुलिस ने जब्त कर लिया। गौवध और गैंगस्टर के आरोपी तालिब और सलमान की मोटरसाइकिलें पुलिस ने अपने कब्जे में ले ली।

संबंधित समाचार