कानपुर: बाल आयोग की टीम ने स्कूल संचालक और टीचरों को फटकारा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर अमृत विचार। रावतपुर थानाक्षेत्र में वैन चालक ने मूकबधिर दंपति की कक्षा छह की 12 वर्षीय छात्रा के साथ वैन में स्कूल ले जाते समय दुष्कर्म की खौफनाक वारदात को अंजाम दिया था। जिसके बाद मामला लगातार सुर्खियों में होने के कारण शासन ने सख्त रूप अख्तियार कर लिया है।

गुरुवार को उत्तर प्रदेश राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम जी त्रिपाठी, बीएसए सुरजीत कुमार सिंह, एसीपी पनकी टीबी सिंह, डीपीओ जयदीप सिंह,  रावतपुर पुलिस के साथ पीड़ित छात्रा के घर पहुंचे। यहां टीम के सदस्यों ने एक घंटे तक दुष्कर्म पीड़िता और उसकी नानी से वारदात की जानकरी ली। पीड़िता का न सिर्फ बयान दर्ज किया गया बल्कि उससे आरोपी वैन चालक रमेश सिंह उर्फ कल्लू के बारे में भी जानकारी ली।

पिछले सप्ताह शुक्रवार को हुई वारदात की मिनट टू मिनट जानकारी ली और गंभीरता से उस पर पीड़िता से से अकेले में चर्चा की। उसके बाद पीड़िता की नानी से बातचीत की, जिसमें नानी ने स्कूल की घोर लापरवाही की बात कही। नानी ने स्कूल प्रबंधन के गैर जिम्मेदाराना बयान और मामले की जानकारी लेने पर किसी से कुछ न कहने की बात भी बताई। 

 

संबंधित समाचार