रामनगर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पीरुमदारा क्षेत्र में मजदूरी कर घर वापस आ रहे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर परिजनों में कोहराम मचा है। 

रामनगर के ग्राम मडय्या टांडा मल्लू निवासी 35 वर्षीय पप्पू सैनी शुक्रवार की सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था। दोपहर में रेलवे क्रॉसिंग टांडा मल्लू के पास रेल की पटरी पर एक शव पड़ा होने की सूचना मौके से गुजर रहे कुछ लोगों द्वारा पुलिस को दी गई, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेन की चपेट में आए इस युवक की शिनाख्त की तो मृतक की पहचान पप्पू सैनी के रूप में हुई।

इसके बाद पुलिस ने इसकी जानकारी परिजनों को दी और मौके पर परिजन भी पहुंच गए पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संबंधित समाचार