अयोध्या: महंगाई के विरोध में रोटी और नमक के साथ किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। चौक घंटाघर पर महंगाई व बेरोजगारी को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने मजदूरों के साथ रोटी नमक और मिर्च के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंडित समरजीत ने कहां कि रविवार को भाजपा सरकार में महंगाई तथा बेरोजगारी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है। सब्जियों के दाम आसमान …

अयोध्या, अमृत विचार। चौक घंटाघर पर महंगाई व बेरोजगारी को लेकर दिव्यांग सपा नेता पंडित समरजीत ने मजदूरों के साथ रोटी नमक और मिर्च के साथ प्रदर्शन किया। इस मौके पर पंडित समरजीत ने कहां कि रविवार को भाजपा सरकार में महंगाई तथा बेरोजगारी ने गरीबों की कमर तोड़ दी है।

सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं, गरीबों की थालियों से आज सब्जियां गायब हो चुकी हैं और सत्ता में बैठी सरकार क्या जाने हमारे देश के ग्रामीण अंचलों में परिवार का मुखिया अकेला कमाता है और 10 लोगों का पेट पालता है। और जब एक कमाने वाले को रोजगार या मजदूरी नहीं मिलती है उन परिवारों के ऊपर क्या गुजरती है यह सरकार क्या जाने गरीबी तथा बेरोजगारी में कैसे परिवार पाला जाता है।

आज भाजपा सरकार में महंगाई के ऊपर सरकार का नियंत्रण खत्म हो चुका है। अगर ऐसे ही दुर्दशा हमारे गरीब भाइयों के साथ होती रही तो यही हमारी जनता 2022 के चुनाव में भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी। इस मौके पर राजबहादुर गौड़, बृजलाल कनौजिया, मोहनलाल वर्मा, सत्यम राय, संतोष कुमार, सुनील कुमार कोरी, सतीश गौड़, पिंटू सिंह, भोलानाथ आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार