बरेली: मरम्मत के पांच महीने बाद सड़क पर गड्ढे, एक्सईएन से मांगा जवाब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार: गड्ढा मुक्ति के नाम पर जिस सड़क को नवंबर में मरम्मत कराने का दावा किया जा रहा था, अमृत विचार ने इसकी पड़ताल की तो पोल खुल गई। गुरुवार को सड़क की बदहाल तस्वीर सामने आने पर अफसर में खलबली मच गई।

29mg282_256
प्रकाशित खबर की पीडीएफ

मामले में पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर संजय कुमार तिवारी ने सड़क का निर्माण कराने वाले निर्माण खंड वन के एक्सईएन से जवाब मांगा है। एक्सईएन राजीव अग्रवाल का कहना है कि सड़क पर गड्ढे शीघ्र भरने का काम पूरा हो जाएगा। ठेकेदार को निर्देश दे दिए गए हैं। सर्दी के बाद नए सिरे से टेंडर की प्रक्रिया अमल में लाकर सड़क चौड़ी कराई जाएगी।

दरअसल, एनएच 24 से बुखारा-फरीदपुर के पौने तीन किमी लंबे मार्ग की मरम्मत पर पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड वन ने 11 महीने पहले 32 लाख रुपये खपाए थे। काम इतने घटिया ढंग से हुआ कि पांच महीने में ही सड़क पहले जैसी हो गई। सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए। अफसर इस सड़क के खराब होने की वजह जरूरत से ज्यादा ट्रैफिक दौड़ने को बता रहे थे। पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अभिनेश कुमार ने बताया कि इस संबंध में एक्सईएन से जानकारी ली गई है। जल्द मौके पर वह खुद निरीक्षण करेंगे।

यह भी पढ़ें- बरेली: 'इस बार सस्पेंड करो, अगली बार सीधे जेल भेजूंगा', निरीक्षण के दौरान ARRK पर गुस्साए डीएम

संबंधित समाचार