उत्तराखंड: किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में भाजपा नेता पर मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

छात्रसंघ अध्यक्ष सहित कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुका आरोपी

चंपावत, अमृत विचार। भाजपा के मंडल अध्यक्ष और पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष कमल रावत के खिलाफ 16 साल की एक किशोरी से दुष्कर्म के आरोप में पॉक्सो एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोप है कि उसने किशोरी को मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

कोतवाल योगेश चंद्र उपाध्याय ने बताया कि चंपावत के एक गांव निवासी किशोरी की मां ने कोतवाली में तहरीर देकर भाजपा नेता पर उसकी 16 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने और मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

उन्होंने बताया कि आरोपित भाजपा मंडल अध्यक्ष कमल रावत के विरुद्ध पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। कोतवाल ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। मामले की जांच चौकी प्रभारी पिंकी वानी को सौंपी गई है। 

पीड़िता के स्वजनों के मुताबिक आरोपित अपनी राजनीतिक हैसियत का फायदा उठाते हुए मामले को रफा-दफा करने की कोशिश कर रहा था। उसके विरुद्ध पुलिस में मारपीट सहित अन्य मुकदमे भी दर्ज हो चुके हैं। वह पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रहने के साथ ही भाजपा में कई महत्वपूर्ण पदों पर रह चुका है।

ये भी पढ़ें- हल्द्वानी: ज्योतिष गणना के मुताबिक इस बार शहर की सत्ता होगी किसी महिला के हाथ

संबंधित समाचार