मुरादाबाद : ठंड में ट्रेनों का इंतजार पड़ रहा भारी, स्टेशन पर ठिठुर रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। तेजी की बढ़ी ठंड ने रेल यात्रियों को चिंता में डाल दिया है। कोहरा लंबी दूरी की ट्रेनों की स्पीड पर ब्रेक लगा रहा है और गाड़ी के इंतजार में यात्री स्टेशन पर ठिठुर रहे है।

शनिवार को ट्रेनों की इस प्रतीक्षा ने यात्रियों में उबाल ला दिया। बरेली और गजरौला के लिए ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्री स्टेशन मास्टर के कक्ष में शोर मचाने लगे। सद्भावना एक्सप्रेस वापसी में भी समय की पटरी से उतरी रही। यह ट्रेन 10.55 मिनट पर यात्री, लिंक एक्सप्रेस के यात्रियों का पांच घंटे इंतजार करना पड़ा। गरीब रथ, सियालदह, अमरनाथ एक्सप्रेस, जनसाधारण और किसान एक्सप्रेस के विलंब से चलने की सूचना है। बरेली से भुज के बीच चलने वाली आलाहजरत के सामान्य कोच में अचानक भीड़ बढ़ गयी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : अस्पताल में मां की मौत, बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाई सदमा...जहर खाकर दी जान

संबंधित समाचार