Jalaun Crime: गोली लगने से युवक की मौत, पड़ोस के मकान में मिला शव… पास में मिला तमंचा
जालौन में गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
जालौन में गोली लगने से युवक की मौत हो गई। उसका पड़ोस के मकान में शव पड़ा मिला। हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जालौन, अमृत विचार। आटा थाना क्षेत्र के गांव ददरी में एक युवक के सीने में गोली लगने से मौत हो गई। उसका शव पड़ोसी के मकान में मिला, वहीं पास में तमंचा पड़ा हुआ था। चर्चा इस बात की है कि उसने स्वयं गोली चलाई या फिर उसकी हत्या की गई है। पुलिस इन्हीं बिंदुओं पर जांच कर रही है।
गांव के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार ददरी गांव निवासी मनोज राजपूत 32 वर्ष सुबह अलाव ताप रहा था। यहां से उठकर वह पड़ोस में ही करन राजपूत के घर चला गया। कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज आई। लोगों ने जाकर देखा तो मनोज का खून से लथपथ पड़ा था। पास ही तमंचा था। पुलिस को सूचित किया गया।
आटा थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह टीम के साथ पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि मनोज के पिता राजन की भी कुछ सालों पहले हत्या हुई थी। बताया जा रहा मामला प्रेम प्रसंग का है। फिलहाल अभी तहरीर नहीं दी गई।
ये भी पढ़ें- Special News: बदले-बदले से सरकार नजर आते, हैलट के आसार अच्छे नजर आते… मरीजों का बढ़ा विश्वास, पढ़िए पूरी खबर
