Hardoi 2023 : हरपालपुर नगर पंचायत का सपना इस साल भी नहीं हुआ पूरा, पढ़ें ये विस्तृत रिपोर्ट 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

हरपालपुर/हरदोई, अमृत विचार। कटियारी क्षेत्र की राजधानी कहा जाने बाला हरपालपुर कस्बा विगत पंद्रह वर्षों से नगर पंचायत का सपना देख रहा है। नगर पंचायत की आस लगाए लोगों के लिए गत वर्षों की भांति साल 2023 में भी सपना पूरा न हो पाया। क्षेत्र के समाजसेवी हरपालपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने के लिए करीब डेढ़ दशक से लगातार संघर्ष कर रहे हैं। साल 2008 में हुए विधानसभा उपचुनाव में तत्कालीन बसपा सरकार में नगर विकास मंत्री रहे नकुल दुबे ने हरपालपुर कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दिलाए जाने की घोषणा की थी। हरपालपुर व ककरा ग्राम पंचायतों को जोड़कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया। लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी थी। 

साल 2012 में सपा सरकार बनने के बाद नगर पंचायत बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया लेकिन फाइल को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। वर्ष 2017 व 2022 में भाजपा सरकार बनने के बाद भी नगर पंचायत बनने का सपना 2023 गुजर जाने के बाद भी पूरा न हो सका। मौजूदा भाजपा सरकार में हरपालपुर व सतौथा ग्राम पंचायत को जोडकर प्रस्ताव शासन को भेजा गया लेकिन राजनैतिक वर्चस्व की लड़ाई में हरपालपुर कस्बे का नगर पंचायत का सपना हकीकत नहीं बन पाया है।

22 - 2023-12-30T171716.960

क्या बोले पंचनद संयोजक
पंचनद विकास समिति के संयोजक अवनीकांत वाजपेयी ने बताया कि समाजसेवियों के साथ जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी बनती है कि इसके लिए प्रयास करें। मौजूदा सरकार धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है। हरपालपुर को नगर पंचायत बहुत पहले हो जाना चाहिए था। जनप्रतिनिधि अपने कर्तव्यों का सही से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। जिसके कारण यह सपना बनकर रह गया है।

23 - 2023-12-30T171859.179

क्या बोले विधायक प्रतिनिधि
क्षेत्रीय विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के प्रतिनिधि रजनीश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि हरपालपुर नगर पंचायत बनबाने के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। शाषन स्तर से केवल जिओ होना बाकी रह गया है।

ये भी पढ़ें -तमीम हत्याकांड : अप्राकृतिक संबंध बनाते देखा तो कर दिया मासूम का कत्ल

संबंधित समाचार