तमीम हत्याकांड : अप्राकृतिक संबंध बनाते देखा तो कर दिया मासूम का कत्ल
नैनी/ प्रयागराज, अमृत विचार। औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव में बीते गुरूवार को मासूम तमीम (6) की हत्या का खुलासा हो गया है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी नई आप्रकृतिक संबंध बनाते हुए देख लेने पर मासूम का कत्ल कर दिया गया और उसके शव को खंडहर में फेक दिया गया था। इस मामले में दो नाबालिग को हिरासत में लिया गया हैं। दोनों पड़ोस के ही रहने वाले बताये जा रहे हैं। दोनो से पूछताछ किया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया था।
जानकारी के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़ी हल्दी गांव के रहने वाले कामरान रामपुर चौराहे पर ग्राहक सेवा केंद्र चलाता है। उसका और मासूम की मां नवसीन है। उनके दो बेटों में तमीम (6) छोटा था। गुरुवार की खंडहर में मासूम का शव मिला था। उसके सिर व चेहरे पर जख्म के निशान थे। घटनास्थल पर खून से सना ईंट भी मिला था। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया था। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग को हिरासत मे लिया है। जिनसे पूछताछ करने पर यह खुलासा हुआ कि जिस खंडहर में मासूम का शव मिला, वहां शाम को वह दोनों भी मौजूद थे।
मासूम ने उन्हें अप्राकृतिक संबंध बनाते हुए देख लिया था। जिससे हत्या कर दी गयी। हत्यारों ने चेहरे, सिर व पेट पर वार किया था। पोस्टमार्टम के दौरान उसके शरीर पर चार गहरे चोट के निशान पाए गये हैं। इनमें से सिर व चेहरे पर लगी है। डीसीपी अभिनव त्यागी ने बताया कि जांच चल रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें -प्रयागराज: बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने भरा संकल्प पत्र, गो -संसद के लिए दी सहमति
