रामपुर: कपड़ों की दुकान पर लगी आग, बमुश्किल आग पर पाया काबू...30 लाख का सामान जल कर खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर/टांडा, अमृत विचार। नगर के मोहल्ला भीमापुरी में स्थित रेडीमेड कपड़ों की दुकान में देर रात आग लगने से लगभग 30 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस और दमकल कर्मियों की घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है।

rampur 1

 नगर के मोहल्ला नवाबपुरा निवासी दयाराम सैनी की मोहल्ला भीमापुरी मीना बाजार में रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी के चलते दुकान बंद थी। दुकानदार दयाराम सैनी अपनी ससुराल संभल अपने बीवी बच्चों को बुलाने गया था। बताते हैं आधी रात में किसी समय दुकान में अचानक आग लग गई। दुकान से धुंआ उठता देख उसकी दुर्गंध से आसपास के लोगों की आंख खुली। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने लोगों की मदद से दुकान का शटर तोड़कर बाल्टियों में पानी भरकर आग बुझाने का प्रयास किया। 

थोड़ी देर बाद फायर ब्रिगेड का दस्ता भी मौके पर पहुंच गया। आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।सूचना पर एक और फायर ब्रिगेड जिला मुख्यालय से मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दुकानदार दयाराम सैनी ने आग लगने से ढाई लाख की नकदी सहित करीब 30 लाख का नुकसान बताया है। आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

करीब तीन घंटे बाद आग पर  पाया गया काबू
देर रात को आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंच गई। उसके बाद आग को बुझाना शुरू कर दिया। करीब तीन घंटे के बाद आग पर काबू पाया जा सका। उसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।  काफी देर तकअफरा-तफरी का माहौल बना रहा।   

फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं लग पाया है। प्रथम दृष्ट  शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। - रविंद्र प्रताप सिंह,सीओ टांडा

ये भी पढे़ें:- रामपुर : छुट्टा पशुओं से फसल की रखवाली करने गए किसान की ठंड से मौत, परिवार में मचा कोहराम

संबंधित समाचार