प्रतापगढ़ : अधिवक्ता का अपहृत भतीजा लखनऊ में बरामद, आरोपी गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। कार से आए चार युवक एसओजी बताकर अधिवक्ता के भतीजे को घर से उठा ले गए। शुक्रवार शाम की हुई घटना की रिपोर्ट देर रात दर्ज हुई। पुलिस युवक को लखनऊ से बरामद किया। पैसे के लिए युवक को अगवा करने वाले चार आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया,जबकि एक अभी फरार है।

नगर कोतवाली के भुपियामऊ निवासी अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह का भतीजा दीपक सिंह दीपू शुक्रवार शाम घर के बगल था। आर्टिका कार से चार लोग सामने आकर रुके। घर पर दस्तक दी तो घर वालों ने दरवाजा खोला। युवकों ने दीपक के बारे में पूछा। इतने में दीपक आता दिखा तो उसे दबोच लिया। कार में लादकर मोहनगंज की ओर भाग निकले। युवकों ने अपने आप को एसओजी का सिपाही व एक ने प्रभारी बताकर ऐसा किया।पुलिस अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन में जुट गई। स्थानीय पुलिस व एसओजी टीम खुलासे के लिए लगाई गई। एसटीएफ लखनऊ की भी मदद ली गई।पुलिस ने युवक को लखनऊ से बरामद कर चार आरोपियों को कार समेत गिरफ्तार किया। उनके पास से तीन मोबाइल व पिस्टल जैसा लाइटर बरामद किया। 

पकड़े गए आरोपियों में रंजीत यादव पुत्र सुरेश चन्द्र यादव निवासी पटखौली टेउंगा, थाना कोतवाली नगर,धीरज कुमार शर्मा पुत्र स्व. देव नारायण शर्मा निवासी मिसिद्दीपुर थाना दिलीपपुर, चन्दन यादव पुत्र विजय प्रकाश यादव निवासी दीवानगंज शीतलागंज,थाना कन्धई,मो.असगर अली पुत्र मुनीर अहमद निवासी सड़क खदेरुवापुर थाना कोतवाली नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया,जबकि अभी एक आरोपी फरार है।।पुलिस टीम में प्रभारी स्वॉट/सर्विलांस एसआई सुनील यादव,एसआई राहुल कुमार चौकी प्रभारी भुपियामऊ, हेड कांस्टेबल पंकज दूबे, कांस्टेबल जागीर,राजेन्द्र कुमार शाहू,श्रीराम सिंह,अरविन्द दूबे, एसआई अतुल चतुर्वेदी, प्रदीप सिंह,हेड कांस्टेबल रामनिवास शुक्ल,राजीव कुमार एस.टी.एफ. लखनऊ शामिल रहे।

ये भी पढ़ें -पीएम मोदी के कार्यक्रम में लगाए गए गमलों को लूटने की मची होड़ - Video viral

संबंधित समाचार