बरेली: डीडीपुरम में फिर पकड़े गए दो हुक्का बार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुक्काबार बंद नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रेमनगर पुलिस ने छापा मारकर डीडीपुरम में दो स्थानों पर हुक्का बार चलते हुए पकड़ लिया। एक हुक्काबार से पुलिस ने दो लोगों और दूसरे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार के मालिकों के खिलाफ पुलिस ने …

बरेली, अमृत विचार। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में हुक्काबार बंद नहीं हो रहे हैं। रविवार को प्रेमनगर पुलिस ने छापा मारकर डीडीपुरम में दो स्थानों पर हुक्का बार चलते हुए पकड़ लिया। एक हुक्काबार से पुलिस ने दो लोगों और दूसरे से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हुक्का बार के मालिकों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बार से पुलिस ने हुक्के भी बरामद किए है।

प्रेमनगर पुलिस ने जिन हुक्का बारों को पहले पकड़ा था। वही हुक्का बार दोबारा शुरू हो गए। रविवार को पुलिस ने रात 8 बजे के करीब ग्रीन चिली रेस्टोरेंट में छापा मारकर तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। यहां पुलिस को हुक्का बार चलता हुआ मिला। पुलिस ने हुक्का भी बरामद कर लिया।

पकड़े गए लोगों में रेस्टोरेंट का वेटर शानू भारती निवासी नई बस्ती माधोवाड़ी, सौरभ निवासी संजय नगर और अमित भारती निवासी जिला अस्पताल कैंपस हैं। इसके अलावा पुलिस ने ब्लू बेरी रेस्टोरेंट से हरूनगला निवासी गंगाप्रसाद को पकड़ा है। गंगाप्रसाद ने बताया कि उसने दो दिन पहले ही मैनेजर के पद पर यहां काम शुरू किया है।

मैनेजर के अलावा मुंशीनगर के शकील को भी पुलिस ने इसी रेस्टोरेंट से पकड़ा है। पुलिस ने बताया कि शकील रेस्टोरेट में वेटर का काम करता है। हुक्का बार से पुलिस ने दो हुक्का, फ्लेवर, पाइप आदि सामान बरामद किया है। दोनों रेस्टोरेंट में आए युवक व युवतियां पुलिस का छापा पड़ते ही मौके से भाग निकले।

मालिकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई
इंस्पेक्टर प्रेमनगर बलवीर सिंह ने बताया कि ब्लूबेरी के मालिक ग्रीन पार्क निवासी अक्षय कुमार हैं। इनके अलावा ग्रीन चिल्ली रेस्टोरेंट के मालिक फरमान खान निवासी शाहबाद हैं। इन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी दो बार दोनों रेस्टोरेंट में हुक्का बार चलता हुआ मिला था। उस वक्त पुलिस ने मालिकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी।

“हुक्का बार पर पुलिस सख्ती कर रही है। अभी और भी स्थानों पर कार्रवाई की जाएगी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।“–बलवीर सिंह – इंस्पेक्टर प्रेमनगर

संबंधित समाचार