संभल : नये कानून का विरोध...रोडवेज व निजी बसों के पहिये जाम, यात्री परेशान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सजा और जुर्माने वाले कानून के विरोध में उतरे ट्रक और बस चालक, हड़ताल कर किया प्रदर्शन

संभल,अमृत विचार। सरकार द्वारा सड़क हादसे के होने पर वाहन चालक को 10 साल की सजा और 10 लाख रुपए का जुर्माना किए जाने वाले कानून का विरोध शुरू हो गया है। संभल में प्राइवेट एवं रोडवेज की अनुबंधित बसों और ट्रक चालकों ने हड़ताल कर विरोध प्रदर्शन किया। चालकों ने कानून न लाए जाने की मांग उठाई। बस चालकों को द्वारा हड़ताल किए जाने से यात्री भी भटकते नजर आए।

संभल में कानून के विरोध में रविवार को सुबह रोडवेज बस अड्डा पर अनुबंधित बसों को खड़ी करके चालकों ने प्रदर्शन किया। अनुबंधित बसों के चालकों का कहना रहा कि वह रोजाना 300 से 400 रुपये कमाते हैं। अगर सड़क हादसा होने पर भारी जुर्माना और सजा होगी तो उनका परिवार भुखमरी की कगार पर आ जाएगा। इतना बड़ा जुर्माना वह कहां से देंगे। इसलिए ऐसा कानून नहीं लाया जाना चाहिए।

संभल-मुरादाबाद प्राइवेट बस अड्डे पर भी बसों को खड़ी करने के बाद चालकों ने कानून के विरोध में प्रदर्शन किया। वहीं, सिरसी में ट्रकों को खड़ा करते हुए चालकों ने नारेबाजी करते हुए कानून के विरोध में आवाज उठाई। खासकर बसों के नहीं चलने के कारण यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संभल रोडवेज बस अड्डा के साथ ही चंदौसी चौराहा और प्राइवेट बस अड्डा पर यात्री वाहनों के लिए इधर से उधर भटकते हुए नजर आए।

ये भी पढ़ें : Good News : अब बन जाएगा संभल का जिला मुख्यालय, भूमि के बैनामे शुरू

 

संबंधित समाचार