रुद्रपुर: कनाडा के Tourist Visa के नाम पर कबूतरबाजों ने बनाया शिकार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। किच्छा के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ कनाडा के लिए टूरिस्ट वीजा बनाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने का मामला सामने आया है। मामले को लेकर किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने शिकायतकर्ता के साथ कोतवाली रुद्रपुर जाकर कोतवाल से मुलाकात की और तहरीर पर कार्रवाई की मांग की। जिस पर कोतवाल ने आश्वासन दिया कि जल्द ही मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

रविवार को कोतवाल विक्रम राठौर से मुलाकात के दौरान किच्छा विधायक बेहड़ ने बताया कि ग्राम नजीमाबाद किच्छा निवासी सोहन सिंह का बेटा कुलदीप सिंह वर्तमान में लंदन स्टडी वीजा पर पढ़ाई कर रहा है और टूरिस्ट वीजा पर कनाडा जाना चाहता था। जिसको लेकर उसने अपने पिता सोहन सिंह से संपर्क किया और शिकायतकर्ता ने 17 जुलाई 2023 को रुद्रपुर स्थित इमीग्रेशन कार्यालय जाकर संपर्क किया। जहां कार्यालय संचालकों ने पासपोर्ट व टूरिस्ट वीजा का खर्चा आठ लाख रुपये बताया। इसके बाद पिता द्वारा प्लाट बेचकर व बैंक से ऋण लेकर इमीग्रेशन को जमा करवाए।

आरोप था कि 21 अगस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजा कि वीजा बन गया। इसके बाद जब उनका बेटा लंदन एयरपोर्ट पहुंचा तो इमीग्रेशन प्रशासन ने वीजा को फर्जी बताते हुए कनाडा जाने की अनुमति देने से इंकार कर दिया और उसके बाद बेटे को कानूनी तौर पर भी परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप था कि जब इस संबंध में कार्यालय में संपर्क किया तो टाल मटोल किया जाने लगा।

दबाव बनाने पर इमीग्रेशन संचालकों द्वारा जान से मारने की धमकी देनी शुरू कर दी। किच्छा विधायक बेहड़ का कहना था कि शिकायतकर्ता द्वारा अपना प्लाट व बैंक लोन लेने के बाद कार्यालय को जमा कराए थे। उन्होंने कोतवाल से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिस पर कोतवाल ने तहरीर लेते हुए जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म