काशीपुर: पति व ससुरालियों पर विवाहिता ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। दहेज में पांच लाख व बुलेट बाइक न लाने पर विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही आरोप है कि दो माह का गर्भ होने पर उसे गलत दवाइयां खिलाकर उसे कई बीमारियों से ग्रस्त कर दिया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप ससुरालियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।  

पुलिस को दी तहरीर में कुमायूं कोलोनी कचनालगाजी निवासी खुशबू ने कहा कि उसका विवाह कुछ वर्ष पूर्व रिंकू निवासी पंचकुला, हरियाणा व हाल निवासी थाना बिलासपुर, जिला रामपुर के साथ हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार काशीपुर में सम्पन्न हुआा। उसके माता-पिता व रिश्तेदारों ने उपहार स्वरूप उसे गृहस्थी के सामान समेत एक लाख रुपये नगद दिए थे।

महिला का आरोप है कि दहेज से असंतुष्ट उसके पति व ससुरालियों ने दहेज में पांच लाख रुपये व एक बुलेट की मांग की और उसके साथ मारपीट भी की। महिला का यह भी आरोप है कि इस दौरान ससुरालियों ने उसका दो माह का गर्भ गिराने के लिए उसको दवाई भी दी। बाद में घर से निकाल दिया। पुलिस ने तहरीर अनुसार पति सहित ससुरालियों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।   

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात