लखनऊ : यूपी में आयोजित हो रहा मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला, चार साल में 12 करोड़ से अधिक लोगों को मिला इलाज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। साल 2020 के फरवरी माह से रविवार के दिन स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ देने के लिए शुरू हुआ मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला आम लोगों के लिए अहम साबित हो रहा है। करीब चार साल में इस मेले से पूरे प्रदेश में 124447718 लोगों को इलाज मिला है। 

आज भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेला प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित किया गया। जिसमें करीब 193077 मरीजों को इलाज मिला है। जिन मरीजों को इलाज मिला है उसमें 83998 पुरूष 76858 महिलाये 32221 बच्चे शामिल रहे। इसके अलावा करीब 1572 गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बड़े चिकित्सा संस्थानों में रेफर किया गया है। वहीं 12090 गोल्डेन कार्ड वितरित किये गये। मेलों में कुल 5193 चिकित्सक और 15081 पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवायें दीं। आज आयोजित मेलों में कुल 10537 फीवर मामले समाने आये हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में आयोजित मेले में करीब 2652 कोविड एन्टीजन टेस्ट किये गये जिनमें कोई भी कोविड संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं साल 2020 से आयोजित हो रहे कुल मेलों में 124447718 मरीजों को लाभ मिला है।

दरअसल, साल 2020 के फरवरी माह से शुरू किये गये मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले के चौथें चरण का 85वां (कुल 129वां) मेला आज पूरे प्रदेश में आयोजित किया गया। प्रथम से लेकर 129वां मेला दिवसों के ऑकड़ों की माने तो स्वास्थ्य सुविधाओं की वजह से यह मेला आम लोगों के बीच काफी पंसद किया जा रहा है।

चौथे चरण के इन आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में कोरोना वायरस से बचाव के समस्त उपाय किये गये थे तथा मेले के माध्यम से जनसामान्य को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में अवगत कराते हुए इसके सामान्य लक्षणों के बारे में भी बताया गया। लक्षणों की शिकायत होने पर तुरन्त जांच एवं इलाज हेतु नजदीकी ‘‘मेरा कोविड केंन्द्र‘‘ से सम्पर्क कर सेवाएं प्राप्त करने की सलाह दी गयी। मच्छरों से होने वाली बीमारीयों से बचने के लिये सोते समय मच्छरदानी लगाने एवं आस-पास पानी न जमा होने देने की सलाह दी गयी। मौसमी बीमारीयों से बचाव के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार मेले में किया गया। 

यह भी पढ़ें : Video : BHU छात्रा गैंगरेप मामले पर सपा महिला सभा ने किया जोरदार प्रदर्शन, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा यादव गिरफ्तार
 

संबंधित समाचार