लखनऊ: डिप्टी सीएम ने पूर्व गृह राज्य मंत्री राम लाल राही व सुन्दरी देवी की मूर्ति का किया अनावरण, कहा- बापू की यह सीख...
लखनऊ। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सत् श्री सांई शिव शक्ति मन्दिर, सरायन नदी तट, मोहल्ला-नई बस्ती, सीतापुर में श्रद्धेय स्व. राम लाल राही, पूर्व गृह राज्य मंत्री, भारत सरकार की 86वीं जयन्ती के मौके पर पूज्य स्व० राम लाल राही व स्व. सुन्दरी देवी राही, प्रथम महिला अध्यक्ष, जिला पंचायत, सीतापुर की मूर्ति का अनावरण किया। इस मौके पर डिप्टी सीएम ने राही जी की जीवनी की पुस्तक का विमोचन भी किया।
इसके उपरांत उन्होंने मंदिर प्रांगण में विशाल जनसभा को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित किया। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां अन्याय होता है, वहां न्याय के लिए लड़ना पड़ता है ये सीख बाबू जी से सीखना चाहिए। 2024 की शुरुआत हो गई है। यह वर्ष बहुत निर्णायक वर्ष होगा। 14 जनवरी से 22 जनवरी तक प्रत्येक गांव मोहल्लों में स्वच्छता का अभियान चलाना है।
भ्रष्टाचार पर रोक लगाने का काम सीएम योगी ने किया है। पहले जिसने भी भ्रष्टाचार किया है, उससे भी वसूला जाएगा। भारत को विश्व में तीसरी अर्थव्यवस्था आप सबको मिलकर बनाना है। जो विकसित भारत संकल्प यात्रा आपके गांव में जा रही है, इस यात्रा में आपके फॉर्म भरने का काम, पेंशन फॉर्म, आवास फॉर्म आदि फार्म भरे जा रहे हैं। इन सब माध्यम से लोगों को विकास की गारंटी दे रहे हैं। डबल इंजन की सरकार आप सबके आशीर्वाद से चल रही है। 2017 से पूर्व गुंडागर्दी थी, अब गुंडे डरते हैं। किसी गरीब, व्यापारी आदि की दुकान, मकान, जमीन आदि कर कब्जा करने की किसी की हिम्मत नही है। पहले बिजली जाती थी, किंतु अब बिजली आती है, बिजली जाती नही है।
केन्द्रीय राज्यमंत्री आवास एवं शहरी विकास कौशल किशोर ने बाबू राम लाल राही व सुन्दरि जी को श्रंद्धाजलि अर्पित की।कहा कि बाबू जी एक आंदोलनकारी व्यक्ति थे व विकास के लिए तत्पर रहते थे। विकसित भारत आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए विकसित परिवार बनाना है।
वहीं लोनिवि मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा कि स्वर्गीय बाबू राही जी और उनके पिता का बहुत साथ रहा है। माननीय राही जी ने गृह मंत्रालय की जिम्मेदारी सम्भाली और भारत के विकास के लिये बहुत ही बड़ी भूमिका निभाई। देश की जनता की लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया।
सांसद राजेश वर्मा ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए पुस्तक के माध्यम से मा0 राम लाल राही जी के किये गए कार्याे की सराहना किया। सांसद ने कहा कि बाबू जी से हम बहुत कुछ सीखे है ,उस शिक्षा का आज भी हम अनुकरण कर रहे हैं। सभी को धन्यवाद दिया।
इस मौके पर कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने सभी प्रतिनिधियों व जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज इन मूर्तियों को लगाने का कारण है, इससे प्रेरणा मिलती है कि गरीब का बच्चा भी आगे बढ़ सकता है, दृढ़ इच्छा होनी चाहिए, पद मिलने के बाद दायित्व और भी बढ़ जाते हैं, इसी प्रेरणा से मैं आगे बढ़ रहा हूँ।
इस अवसर पर राज्यमंत्री, नगर विकास, शहरी समग्र विकास, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग, उप्र. सरकार राकेश राठौर गुरू, सांसद सीतापुर राजेश वर्मा, विधायक मिश्रिख रामकृष्ण भार्गव, विधायक सिधौली मनीष रावत, विधायक बिसवां निर्मल वर्मा, विधायक महोली शशांक त्रिवेदी, विधायक महमूदाबाद आशा मौर्य, एम0एल0सी0 पवन सिंह चौहान, एम0एल0सी0 अवनीश कुमार सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिव कुमार गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा, पूर्व विधायक भरत त्रिपाठी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें: लखनऊ एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग को मिली बड़ी सफलता, दुबई से राजधानी आए यात्री से बरामद किया 2.20 करोड़ का सोना!
