काशीपुर: ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रहे फैक्टी कर्मी की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा फैक्ट्री कर्मी छोटा हाथी से टकरा गया। जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय कर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात ग्राम बांसखेड़ा निवासी 35 वर्षीय तेजपाल आईजीएल कंपनी में अपनी ड्यूटी समाप्त कर बाइक से घर लौट रहा था। तभी वह सामने से आते छोटा हाथी से टकरा गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची आईटीआई पुलिस ने घायल को सरकारी अस्पताल पहुंचाया।

जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया। कर्मी की मौत के बाद उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

संबंधित समाचार