खटीमा: सेल्फी लेते समय नदी में गिरे युवक को बचाने वाला डूबा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

खटीमा, अमृत विचार। कैंची धाम मंदिर नैनीताल से सीतापुर के लिए लौट रहे चार युवकों में एक युवक बीते दिवस शारदा नहर में उस समय डूब गया। जब सेल्फी ले रहा उसका साथी नहर में गिर गया था जिसे बचाने के लिए वह कूदा था। उसने साथी को तो बचा लिया लेकिन खुद डूब गया। डूबे युवक की एसडीआरएफ के बाद अब बाढ़ राहत दल द्वारा शारदा नहर में तलाश की जा रही है। अलबत्ता अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है।
 
राम नगरा थाना महोली, जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश निवासी दिव्यांशु मिश्रा 24 पुत्र प्रमोद कुमार मिश्रा अपने चचेरे भाई प्राजंल मिश्रा, ऋषि मिश्रा, कटिघरा, महोली जिला सीतापुर निवासी सुमित मिश्रा और अमरजीत सिंह कैंची धाम मंदिर नैनीताल से अपने घर को कार से लौट रहे थे। झनकईया थाने से करीब दो किमी दूर पूरनपुर रोड पर दिव्यांशु मिश्रा ने यह कहते हुए गाड़ी रूकवाई कि उसे शौच जाना है और वह नहर किनारे शौच के लिए चला गया। इधर दो युवक शारदा नहर में झुके एक पेड़ पर चढ़कर सेल्फी लेने लगे और अनियंत्रित होकर नहर में गिर गए। जिसमें एक युवक तुरंत टहनी पकड़कर बाहर आ गया जबकि दूसरा आगे बहने लगा।
 
साथी को डूबता देख दिव्यांशु मिश्रा नहर में कूद गया और उसने डूबते युवक को किनारे की ओर धक्का दिया। जिससे वह भी टहनी पकड़कर बाहर आ गया लेकिन दिव्यांशु मिश्रा बाहर नहीं आ सका और वह नदी में डूब गया। साथियों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही सीईओ वीर सिंह ने मौका महीना किया। शारदा नहर में पानी कम कराकर एसडीआरएफ की टीम सोमवार दोपहर तक ढूंढखोज करती रही।
 
बाद में मौके पर पहुंची 31 बटालियन पीएसी रुद्रपुर के बाढ़ राहत दल की टीम ने दिव्यांशु की तलाश शुरू की है। अलबत्ता शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। इस मौके पर सी उप निरीक्षक प्रदीप शर्मा कीर्ति भट्ट रमेश जीना जल पुलिस के नवनीत सिंह बढ़ रहा दल के राजेंद्र सिंह अमित कुमार विजय कुमार जितेंद्र सिंह राकेश कुमार भारत रुमाल आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार