भारत को आगे बढ़ाने के लिए यूपी का विकास जरूरी, सीएम योगी ने कहा प्रदेश में सब सुरक्षित, 51000 करोड़ की राशि वितरित
अमृत विचार लखनऊ। भारत को आगे बढ़ाने के लिए यूपी का विकास बहुत जरूरी है। इसी को ध्यान में रखते हुए आज उत्तर प्रदेश का चौतरफा विकास हो रहा है। पहले से यहां काफी कुछ बदल चुका है। निवेशकों की जहां संख्या बढ़ी है वहीं रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। ये बात मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने आज बुधवार को लोक भवन में आयोजित प्लेज पार्क योजना कार्यक्रम तहत राशि वितरण करते हुए कही।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा यूपी में औद्योगिक पार्क विकसित करने के लिए डेवलपर को जरूरी धनराशि काफी उपयोगी साबित होगी। इस धनराशि का उपयोग निवेश परियोजना के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाएं विकसित करने में होगा। इसमें जमीन समतल करना, चाहरदीवारी बनाना, सड़क, सीवर, पानी, एसटीपी विकसित करना शामिल है। न्यूनतम 10 उद्योग लगने की शर्त के साथ इस पार्क को सरकार ने मंजूरी दी है।
यहां सिडबी डवलपर को वित्तीय मदद उपलब्ध कराएंगे। प्लेज स्कीम के तहत जिले में 10 से 20 एकड़ की निजी जमीन पर औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने का फैसला लिया गया है। इसके लिए इच्छुक एक व्यक्ति या इससे अधिक व्यक्ति समूह बनाकर जमीन दें सकेंगे। प्रति एकड़ पर शासन की ओर बाउंड्री, पार्क, सड़क और निर्माण के लिए 50 लाख रूप्ये का लोन छह साल के लिए एक प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा। आज बुधवार को इसी क्रम में 51000 करोड़ का मेगा ऋृण वितरण किया गया है।
PLEDGE योजना में सहायता राशि तथा हस्तशिल्पियों व परंपरागत कारीगरों को टूल किट वितरण, ODOP कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करते एवं MSME क्षेत्र हेतु ₹51,000 करोड़ के मेगा ऋण वितरण समारोह में सम्मिलित होते #UPCM @myogiadityanath https://t.co/H8HCNljozn
— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) January 3, 2024
ग्लोबल इनवेटर्स समिट से हुआ फायदा
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा किा यूपी में ग्लोबल इनवेस्टर समिट 2023 के आयोजन से काफी बदलाव हुआ है। इससे जहां यूपी में निवेशकों की संख्या बढ़ी है वहीं दूसरी ओर युवाओं के लिए रोजगार भी बढ़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा हमारी प्राथमिकता है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सरकार इस ओर तेजी से कदम बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आज यूपी की प्रगति को देखकर दुनिया आश्चर्य चकित है। मुख्यमंत्री ने इस दौरान हस्त शिप्लकारों को टूल किट का भी वितरण किया।
यूपी आज सब सुरक्षित
मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि आज अपने प्रदेश में सभी को सरकार ने सुरक्षा दी है। हर कोई सुरक्षित महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा जहां पूर्व सरकारो में अपराध चरम था आज माफिया और गुंडों का इलाज हुआ है। उन्होंने कहा आज यहां बहन बेटी, व्यापारी और निवेशक अपने आपको बहुत सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यही कारण है कि आज अपना उत्तर प्रदेश देश में नंबर दो की अर्थ व्यवस्था का केन्द्र बन गया है।
ये भी पढ़े:- यूपी: बुलडोजर के दहशत में सुधरी कानून व्यवस्था फिर भी खून से लाल रहा गुजरा साल
