कानपुर में प्रभु राम के स्वागत में सजेगें चर्च और गुरुद्वारे, महापौर कल से शुरू करेंगी पदयात्रा

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

कानपुर में चर्च, गुरुद्वारे के साथ मस्जिदें भी राम के स्वागत को सजेंगी।

कानपुर में चर्च, गुरुद्वारे के साथ मस्जिदें भी राम के स्वागत को सजेंगी। महापौर प्रमिला पांडेय ने सभी धर्मगुरुओं के साथ बैठक की। महापौर ने मुस्लिमों से अपील भी की।

कानपुर, अमृत विचार। अयोध्या में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर शहर में तैयारी तेज हो गई है। मंदिरों के साथ ही चर्च, गुरुद्वारे भी प्रभु श्रीराम के स्वागत के लिये सजाए जाएंगे। वहीं, महापौर ने मुस्लिम धर्मगुरुओं से भी अपील की है कि वह भी इस उत्सव में शामिल हों। उन्होंने दावा किया है कि मस्जिदों को भी सजाने की तैयारी है

। बुधवार को प्रेसवार्ता कर महापौर ने कहा कि सदन में प्रस्ताव पास कर वार्ड के मंदिरों को सजाने के साथ ही विशेष सफाई अभियान चलाया जायेगा। पार्षदों को 5100 दीपक दिये जाएंगे जो अपने क्षेत्र के मन्दिरों, मलिन बस्तियों एवं गरीबों को वितरण करेंगे।
 
महापौर प्रमिला पांडेय ने नगर निगम समिति कक्ष में कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला जी प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन हो रहा है। प्रभु राम के अयोध्या आगमन के समय जिस प्रकार दीपावली का त्योहार मनाया जाता है, उसी तरह प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन प्रत्येक शहरवासी से अपने घर की साफ- सफाई कर दीया जलाने की अपील की।

उन्होंने कहा कि वह गुरुवार से बैंडबाजे के साथ पूरे शहर में पदयात्रा (जन जागरण यात्रा) की शुरुआत करेंगी, यह यात्रा 22 जनवरी तक चलेगी। आनंदेश्वर मदिंर से शुरुआत होने वाली पदयात्रा में प्रतिदिन एक घंटे बाजारों पदयात्रा निकाली जायेगी। जिसमें भगवा झंडा के साथ, सफाई, ढोल, मंजीरा के साथ गायन भी होगा। पनकी, जागेश्वर, वनखंडेश्वर, सिद्धनाथ मंदिरों एवं गुमटी गुरूद्वारा को सजाया जायेगा एवं प्रसाद वितरण होगा।

शहर में एलईडी पर प्राण-प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण होगा। क्राइस्ट चर्च, ग्वालटोली चर्च, कैंटचर्च को सजाये जाने के लिये पादरियों ने सहमति प्रदान की है। प्रत्येक पार्षद को 5100 दीये तेल, बत्ती सहित दिये जायेंगे। जो अपने क्षेत्र के मन्दिरों, मलिन बस्तियों एवं गरीबों को वितरण करेंगे।

जन जागरण यात्रा का चार्ट

दिनांक     कहां से कहां तक 

4 जनवरी    आनन्देश्वर मन्दिर, परमट से परेड होते हुए कोतवाली पर 
5 जनवरी    रथ वाला मन्दिर जनरलगंज से बिरहाना रोड तक    
6 जनवरी     ग्वालटोली चौराहे वाले मन्दिर से रेव-3 चौराहे तक     
7 जनवरी    वनखंडेश्वर मन्दिर पी0 रोड मार्केट    
8 जनवरी    हनुमान मन्दिर,काकादेव से काकादेव मार्केट नीरक्षीर चौराहा होते से पाण्डु नगर गुरूद्वारा होते हुए सेन्ट्रल पार्क तक।    
9 जनवरी    गोविन्द नगर श्रीमुनि इंटर कॉलेज से सीटीआई तक     
10 जनवरी    जरौली से बर्रा बाई पास तक    
11 जनवरी    श्रीराम चौक से नौबस्ता तक    
12 जनवरी    कोतवाली, मेस्टन रोड से शिवाला बाजार, द्वारिकाधीश मन्दिर से खाटू श्याम मन्दिर तक    
13 जनवरी    श्याम नगर मार्केट    
14 जनवरी    लाल बंगला मार्केट     
15 जनवरी    रामादेवी मार्केट     
16 जनवरी    पनकी मंदिर से    
17 जनवरी    गुजैनी मार्केट से     
18 जनवरी    रतनपुर मार्केट    
19 जनवरी    कल्याणपुर पनकी मार्केट    
20 जनवरी    आईआईटी से नारामऊ    
21 जनवरी    शन्नेश्वर मन्दिर चौराहा से रामलला मन्दिर रावतपुर     
22 जनवरी    रामलला में पूजन अर्चना

ये भी पढ़ें- UP: चार दिन में दो करोड़ के झंडे और पटके बिक गए… 22 जनवरी से पहले व्यापारियों को इतने करोड़ के कारोबार की उम्मीद

संबंधित समाचार