रामनगर: जेठ ओर नंदोई ने बनाया हवश का शिकार दहेज उत्पीड़न का भी लगा आरोप  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। पवित्र रिश्तों को तार तार करते हुए ज्येठ और नंदोई द्वारा विवाहिता के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने एवम दहेज की मांग करते हुए घर से निकाल देने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने महिला की तहरीर पर ससुरालियो पर दहेज उत्पीड़न के अलावा कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

स्थानीय एक महिला ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न,मारपीट करने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि ठाकुरद्वारा मुरादाबाद निवासी वाजिद हुसैन के साथ मुस्लिम रीति- रिवाज के साथ उसकी शादी हुई थी।

महिला ने बताया कि शादी के समय से ही उसके  पति वाजिद हुसैन पुत्र रईस अहमद निवासी बोवदवाला ठाकुरद्वारा मुरादाबाद उत्तर प्रदेश,सास साबिरी,ससुर रईस अहमद,जेठ वाहिद ,जेठानी अरवीना,नंद नसीम जहाँ,ननद गुलाबशा, नंदोई हसन,नंदोई नईम अली के द्वारा उसके साथ मारपीट कर गाली गलोज करते हुए आये दिन जान से मारने की धमकी देते थे।

बताया कि ससुराल वालों द्वारा दहेज में कार और लाखों रुपए की मांग करते। बताया कि जेठ व नन्दोई द्वारा उसके साथ जबरन शारीरिक सम्बन्ध बनाया और शारीरिक सम्बन्ध बनाने के कारण गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया।

कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।  मामला सत्य पाए जाने पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार