बरेली: नए पैटर्न पर होगी सीबीएसई की परीक्षा, प्रीबोर्ड संपन्न
निर्देशों का पालन नहीं करने पर रद्द हो सकती है प्रायोगिक परीक्षाएं
बरेली, अमृत विचार: सीबीएसई ( केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होंगी। इस बार नए पैटर्न पर बोर्ड परीक्षा होगी। इससे पहले प्री बोर्ड परीक्षा भी नए पैर्टन पर हुई है। नए पैटर्न के तहत ही छात्रों को परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। इसके लिए स्कूलों में विशेष और अतिरिक्त कक्षाएं चलाई जा रही हैं। छुट्टी के दिनों में ऑनलाइन सुविधाएं भी मुहैया कराई जा रही हैं।
कक्षा 10 वीं का आंतरिक मूल्यांकन और 12वीं की प्रायोगिक परीक्षा एक जनवरी से 14 फरवरी तक होनी है। बोर्ड ने प्रायोगिक परीक्षा के अंक अपलोड करते समय प्रधानाचार्यों व शिक्षकों से पूरी सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। गलती होने पर उसमें बदलाव नहीं होगा।
दिशा-निर्देशों का पालन न करने वाले स्कूलों में प्रायोगिक परीक्षा रद्द करने का अधिकार बोर्ड के पास होगा। 10 वीं के आंतरिक मूल्यांकन के लिए बोर्ड बाहरी परीक्षकों की नियुक्ति नहीं करेगा, जबकि 12 वीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा के लिए बोर्ड की तरफ से बाहरी परीक्षक की नियुक्ति की जाएगी।
जिले के स्कूलों में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए सभी प्रधानाचायों को बोर्ड के जरूरी दिशा निर्देश बता दिए गए हैं। पैटर्न परिवर्तन को लेकर प्री बोर्ड से पहले ही सभी को जानकारी दे दी गई थी--- वीके मिश्रा, सिटी कोर्डिनेटर, सीबीएसई।
यह भी पढ़ें- बरेली: विधवा महिला के मकान पर देवर की नियत हुई खराब, पीड़िता ने SSP से लगाई गुहार
