छह जनवरी को गुजरात दौरे पर रवाना होंगे सीएम केजरीवाल, चुनावी यात्रा के दौरान जनसभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को गुजरात के तीन दिवसीय दौरे पर रवाना होंगे। आप सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बृहस्पतिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी चुनावी यात्रा के दौरान जन सभाओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। 

उन्होंने बताया कि वह इस दौरान जेल में बंद आम आदमी पार्टी (आप) नेता चैतर वसावा से भी मिल सकते हैं। 'आप' नेताओं का आरोप है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में केजरीवाल को गिरफ्तार कर सकता है। इस बीच केजरीवाल के गुजरात दौरे से जुड़ी यह जानकारी सामने आई है। 

ये भी पढे़ं- हरियाणा के कांग्रेस विधायक, पूर्व इनेलो विधायक के परिसरों पर ईडी की छापेमारी

 

 

संबंधित समाचार