पाक के सीजफायर उल्लंघन में भारतीय सेना का जवान जख्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में कुपवारा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर दी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के माछिल सेक्टर में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन …

श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर में कुपवारा जिले के माछिल सेक्टर में सोमवार को पाकिस्तान ने नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के फायरिंग कर दी, जिसमें भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया।

रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तान ने बिना किसी उकसावे के माछिल सेक्टर में एलओसी पर युद्धविराम का उल्लंघन किया, जिसका भारतीय सुरक्षा बलों ने करारा जवाब दिया। हमारा एक जवान इस गोलीबारी में घायल हो गया। उसकी हालत स्थिर है।

कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा किए गए युद्धविराम उल्लंघन में हाल के दिनों में काफी बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान, सीमा पर भारत के नागरिकों को लगातार टारगेट कर रहा है। सेना ने कहा कि वो भी पाकिस्तान को उसी की भाषा में पूरा जवाब दे रही है।

संबंधित समाचार