हरदोई में स्कूलों का बदला समय - कड़ाके की ठंड में ये होगी timing 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। सर्दी के चलते हरदोई के माध्यमिक स्कूलों का समय बदल गया है। अब माध्यमिक की कक्षाएं 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक संचालित होंगी। 

सचिव माध्यमिक शिक्षा महेंद्र देव ने जिलों को भेज आदेश में कहा कि अब सर्दी के चलते माध्यमिक कक्षाओं का संचालन प्रातः 10:00 बजे से 3:00 बजे तक किया जाएगा। बताते चलें ठंड व कोहरे के चलते विद्यार्थियों को सुबह-सुबह विद्यालय जाने में दिक्कत होती थी ग्रामीण क्षेत्रों में कोहरे के कारण कई जिलों में माध्यमिक के विद्यार्थी वाहनों की चपेट में आ गए। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में कई किलोमीटर दूर चलकर विद्यालय जाने आने में छात्र-छात्राओं को काफी दिक्कतें हो रही थी इसी को ध्यान में रखकर अब विद्यालय संचालन का समय परिवर्तित कर दिया गया है। अब तक सुबह 8:50 से 2:50 तक कक्षाओं का संचालन होता था। 

ये भी पढ़ें -फसलों के नुकसान से ग्रामीण परेशान, पंचायत भवन में बंद किये छुट्टा मवेशी - किया हंगामा

संबंधित समाचार