अयोध्या: मंदिरों में होगा श्रीराम मंत्र का जाप, मंगल यात्राओं के साथ होंगे राम चरित मानस के पाठ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर मठ-मंदिरों के साथ घरों में तैयारियां शुरू हो गई है। उत्साह के साथ सभी 22 जनवरी के उत्सव के लिए जुट गए हैं। मंदिरों में श्रीराम मंत्र के जाप के साथ कौशल्या के बाल्य राम और मंगल यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रसिद्ध सिद्ध पीठ कामाख्या धाम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर 5100 दीपों की माला प्रज्वलित होगी। 20 को कौशल्या के बाल्य राम का पाठ के साथ 21 जनवरी को युवा के राम कथा होगी।

20

पुजारी इंद्रेश कौशिक महराज ने शुक्रवार को बताया कि 22 जनवरी को हनुमान चालीसा का पाठ पूरे दिन चलेगा। इसके अलावा श्रीराम स्तवन पाठ, श्रीराम मंत्र जाप और पुरुष सूक्ति का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति से कामाख्या धाम में मानस पाठ प्रारंभ हो जाएगा। इसके अलावा धाम में स्वच्छता अभियान भी चलेगा।

19

ऋंगी ऋषि आश्रम पर दीपदान और रामायण पाठ की तैयारी

गोसाईगंज। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर चौरासी कोसी परिक्रमा मार्ग पर पड़ने वाले पड़ाव स्थलों पर दीपदान,रामायण आदि कार्यक्रम की तैयारी की गई है। सरयू तट  चौरासी कोसी परिक्रमा के तीसरे पड़ाव स्थल रामनगरी के प्रथम द्वार आचार्य श्रृंगी ऋषि आश्रम पर रामजानकी मंदिर के महंत बाबा जगदीशदास की अगुवाई में पूरे घाट व मंदिरों पर दीपदान व रामायण पाठ होगी। बाबा हिंक्षाराम भारती द्वारा बसाए तमसा तट महादेवा घाट पर आयोजको द्वारा पूरे घाट को लाइटिंग, फूल मालाओं आदि से सजाया जाएगा। यहां भी मानस पाठ और अनुष्ठान की तैयारी है। 

09
हनुमानगढ़ी से लेकर ज्वाला माई मंदिर तक निकलेगी मंगल यात्रा

सोहावल। क्षेत्र के भी मठ मंदिरों पर विशेष धार्मिक कार्यक्रमों की तैयारी है।प्रसिद्ध धार्मिक स्थानों पर रामचरित मानस का पाठ, कीर्तन, सांस्कृतिक एवं कथा वाचन होगा। नगर पंचायत खिरौनी की प्रसिद्ध  हनुमानगढ़ी से लेकर शक्ति पीठ ज्वालामाई का मंदिर तक मंगल यात्रा निकाली जाएगी। वहीं राम चरित मानस का पाठ व भंडारे का आयोजन होगा। अधिवक्ता दीपक सिंह, भाजपा मंडल  अध्यक्ष अरुण तिवारी ने बताया सभी मंदिरों को सजाया जायेगा। तिवारी का पुरवा निवासी शिव वरदान तिवारी ने बताया कि गांव में 22 को सुबह सामूहिक मानस पाठ और सांय दीप प्रज्वलित किए जाएंगे।

ये भी पढ़ें -बहराइच: 21 साल पुराने मामले में भाजपा विधायक सुरेश्वर को 2 साल की सजा, 2500 रुपए का अर्थदंड

संबंधित समाचार