शक्तिफार्म: सिडकुल का लेखाकार नौ हजार रुपए रिश्वत लेते धरा 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शक्तिफार्म, अमृत विचार। आरएम सिडकुल के कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार को सतर्कता अधिष्ठान उत्तराखण्ड द्वारा 9 हजार रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के बाद तत्परता से तत्काल ट्रैप टीम का गठन कर लेखाकार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। 
शक्तिफार्म फोटो 1
 
शिकायतकर्ता द्वारा सिडकुल में 2 प्लॉट के लिए आवेदन किया गया था। जिसका आवंटन होने एवं पूर्ण भुगतान करने के बाद रजिस्ट्री की एनओसी उपलब्ध कराने के एवज में आर.एम. सिडकुल  के कार्यालय में तैनात सहायक लेखाकार उमेश कुमार जोशी पुत्र प्रकाश जोशी निवासी चांदमारी काठगोदाम हल्द्वानी ने रिश्वत की मांग की थी।
 
जिस पर शिकायतकर्ता ने  सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी में शिकायत दर्ज कराया था। सतर्कता अधिष्ठान द्वारा गोपनीय जाँच किए जाने पर प्रथम दृष्टतयता मामला सही पाए जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया।
 
टीम द्वारा नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शुक्रवार  को आरएम सिडकुल के लेखाकार उमेश कुमार को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। अचानक हुई गिरफ्तारी के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका