रुद्रपुर: कुमाऊं की एएनटीएफ ने बागेश्वर से दबोचा चरस का सौदागर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। कुमाऊं एसटीएफ की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने बागेश्वर में संयुक्त कार्रवाई करते हुए 5.305 किलोग्राम चरस के साथ अंतरराज्जीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। खुलासा करते हुए सीओ एसटीएफ ने बरामद चरस की कीमत 26 लाख रुपये आंकी है।

शुक्रवार को खुलासा करते हुए सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में एएनटीएफ टीम एवं जनपद बागेश्वर के थाना बैजनाथ पुलिस की संयुक्त टीम ने गुरुवार रात्रि को दबिश देते हुए जिला बागेश्वर के थाना बैजनाथ इलाके से चरस तस्कर दया किशन तिवारी निवासी अरिहंत स्कूल हल्दूचौड़ थाना लालकुआं को कंधार बैंड ग्वालदम मार्ग से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 5.305 किलो ग्राम चरस बरामद हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा है। बताया कि पहाड़ों में जाकर अलग-अलग स्थानों से चरस को खरीदा कर लाता है और फिर तराई भावर में महंगे दामों पर बेचता था। सीओ ने बताया कि बरामद चरस की कीमत 26 लाख रुपये आंकी गई है।

संबंधित समाचार